Showing posts with label शिरकत. Show all posts
Showing posts with label शिरकत. Show all posts

एक तराना अपना भी...

वक्त में बनते तरानों में एक तराना अपना भी...

कहते हैं किसी की नज़रों में जगह बनाने में काफी वक्त लगता है। पर नज़रों से गिरना क्षण भर का काम है। एक छोटी सी बात कब आपके दामन पर दाग लगा दे ये ना मैं जानता हूँ ना आप... । ये दाग भी कोई आम दाग नहीं होता जो किसी भी आम साबुन से धुल जाये ।इन्हें मिटाने के लिऐ फिर से अपने अतीत को दोहराना ( जैसे शब्दों का सामना करना ) पड़ता है। उसमें भी जगह की मंज़ूरी पर ही आप वहां के महौल का एक हिस्सा बन सकते हैं। "अगर नहीं" तो क्या? आप फिर लग जाते हैं नई जगह की तलाश में...

कभी-कभी आपकी निर्भरता भी दूसरों से कटने (अलग होने) की वजह बन जाती है । लोग परेशान हो जाते हैं दूसरों को अपने पर आश्रित पाकर । वो अलग-अलग चलन अपना कर आपको अपने में से काटना चालू कर देते हैं। तब उनकी हज़िरी भी आपके लिये विलोमता की गहराइयों में खो जाने का ज़रिया सी लगने लगती हैं, जिसमें लोग मिलकर भी (अलग होने) डगमगाने लगते हैं । और दुरिया नापते चले जाते हैं ' बहुत दूर '...

हम तो ठिकानो में ही रुके । पर मिला ना कोई।
जो रूठा है हमसे ।उससे शिकवा-गिला ना कोई ।

अक्सर बैठे-बैठे ये गाना गुनगुनाने लगता हूँ।"ये गलिया ये चौबारा, यहां आना ना दोबारा, अब हम तो भए परदेसी कि तेरा यहां कोई नहीं...” लगता है जिसे मिलना है, वो काफी दायरों में जा बसा है । जिसमें जाना मेरे लिये आग और पानी का खेल है। कभी-कभी सोचता हूँ कि जा लड़ूँ दीवारो से और मिटा दूँ उन कतरों को जो दूर हैं मुझसे या होना चाहते है, पर एकांत का मंज़र हमेशा रात के अंधेरो में चमकता रहता है। जो दूर रखता है मुझे मेरे उन साथियों से जो मिलकर भी अनदेखा कर देते हैं मेरी प्राथमिक़्ता को ।

दूर खड़ा हूँ मैं अकेला, सहारे का इन्तेज़ार है ।
हर शख़्स से लड़ा हूँ, क्या यही वक्त की मार है ।

लोग मिलते हैं और मिलकर खो जाते हैं। अपने बन कर अपने को ही छोड़ जाते हैं। जिसमें बचता अकेला ' मैं ' है जो घूमता रहता है एक अनजानी तलाश में । कितनी ही संभावनाएँ लिये यह कितने ही ठिकानों को पार कर बैठता है।

चाय की टेबल, भाप देती केतली, काँच के गिलास को धोते हाथ, एक कोने में पानी के टूटे गिलास, चार लोगों की बातें सुनती दीवारे, नेटवर्क ढूँढते मोबाइल, बैठने पर चरमराती कूर्सियाँ, अलमारी बना दी गई फ्रिज़, लोगो को रुख़सत करती दीवार घड़ी, सब वेसा ही हैं बस बदला जो हैं वो हूँ मैं, जिसमे वक्त अपना चक्र चला चुका है । जो समेटता जाता है अतीत को और रोशन करता है वर्तमान, जिसमें दोहराना अपनी जगह बनाए हुए है । जो इस दोहराने में कल था, वो आज भी है और कल भी रहेगा। पर यहाँ रहना कभी तो एकांत में खो जाता है तो कभी नई महफिलों का उत्थान कर बैठता हैं।
मनोज

सफ़र पटियाली ,

आस-पास का माहौल...


अकसर मैं अपना कुछ समय पटियाली चौराहे की चाय की दुकान पर बैठकर गुज़ारता हूँ और हमेशा की तरह वो समय रात का ही होता है 6 से 8 के बीच का जिसमे में खुद को लोगों के बीच रख पाने का समय निकाल लेता हू एसे मे तरह-तरह के लोगों से और उनके अपनी जगह को देखने के नज़रियों से मैं मुखातिब होता रहता हूँ जिससे मुझे जगह में कब, कहाँ और कैसे पैश आना है ये समझ बनती रहती है हर किसी की बात में एक नई सीख और सलाह का एतराम करना बखुबी दिमाग में बैठ जाता है और हँसने-हँसाने के साथ-साथ जगह से जुड़े किस्से और पहेलियाँ सुनने को मिलती है, एसा लगता है जैसे यहां का माहौल मुझे खुद के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा हो। चाय की दुकान का माहौल यहां के सबसे भरे हुए माहौल मे से एक है जहां तरह-तरह के लोग अपनी डेरी जमा लेते है रात के समय मे चाय की दुकान पर ही सबसे ज़्यादा रोनक देखने को मिलती है सबसे ज़्यादा रोनक का मतलब दुकान के बाहर लटका एक बेटरी से चलने वाला बल्ब जो और कही देखने को नही मिलता।


यहां रात भी तो जल्दी हो जाती है सिर्फ 7 बजे ही अंधेरा घर, गलियों, चौराहों पर अपना कब्ज़ा कर लेता है और लोग अंधेरे से चहरा छुपाए अपने-अपने घरों मे ही रहते है। जरूरत मंदो का घरों से बाहर निकलना मुनासिब है जिससे कि रात मे कोई चलता हुए दिखे तो दहशत का साया मन मे उतर आता है एसे मे या तो उलटे पैरो भागने का मन करता है या फिर अपने मन को हाथों की मुठ्ठियों मे दबाए- दुआ या राम-राम जपने का समय करीब आ जाता है।


चाय की दुकान ठीक उस जगह है जहां बसों के रुकने का ठिकाना है बस आती है रुकती है और 5 मिनट मे निकल जाती है उसके बाद घंटों का इंतज़ार क्योंकि यहां सफर की बहुत मारा-मारी है दिन में लोग यहां चलने वाली जीप गाड़ियों का सहारा लेकर अपने-अपने ठिकानों तक पहुच जाते हैं, जिसमे बहुत दिक्कत सहनी पड़ती है। यहां के अड्डे पर जीप गाड़ियां नम्बर से चलती हैं।


हर एक गाड़ी का नम्बर आता है और हर नम्बर के लिए गाड़ी को घंटो खड़ा रहना पड़ता है और जब उनका नम्बर आता है तो वो दिन की दिहाड़ी बनाने के लिए अपनी गाड़ी फुल करके चलते हैं और फुल ही नही बल्की ‌‌‌‍‌ओवर लोड करके चलते हैं। जीप के मिताबिक उसमे ज़्यादा से ज़्यादा 8 सवारी और एक ड्राइवर बैठ सकता है लेकिन यहां की जीप में जब तक 18 से 20 सवारी चड़ नही जाती वो आगे नही बढ़ती क्योंकि यहां बैठकर सफर करने का नियम नही है यहां फंसकर, खिसककर, लटककर छतों पर चड़कर सफर करने का नियम लागू है। एसा नही है कि इस सफर से लोग सहमत हैं, यहां आए दिन खिसयाते लोग ड्राइवर पर चड़ जाते है लेकिन ड्राइवर भी अपनी लाचारी सुना कर इस बहस से कट जाता है ( भाई गाड़ी चलेगी लेकिन जब तक हिसाब नही बनेगा कैसे चलाऊ, डिज़ल के पैसे, रोड के ठेके के पैसे और अपनी दिहाड़ी जब तक नही बनेगी मैं गाड़ी चलाकर क्या करूंगा, अगर किसी को जल्दी हो रही हो तो वो उतर सकता है)


यहां सफर तय करने के लिए इंतज़ार करना बैकार है क्योंकि यही एक मात्र साधन है 15-16 कि.मि का रास्ता तय करने का। अकसर लोग किलस कर उतर जाते हैं और आती-जाती गाड़ियों को हाथ देकर रोकने की कोशिश करते हैं कोई ट्रक-टेम्पों दिख जाता है तो उस पर जैसे-तैसे चड़ने का इरादा बना लेते हैं क्योंकि यहा कोई भी गाड़ी रुकने को तैय्यार नही होती क्योंकि उन्हें मालूम होता है कि ये सवारी इस ठेके की है यहां गाड़ी रोकी तो ठेके के मालिक से हातापाई तक हो सकती है।


एसे में सवारी के पास कोई और रास्ता नही बचता और घिच-पिच करती इस जीप में ही सफर करना पड़ता है। मेरे साथ ये रोज़ का किस्सा है सुबह जीप की छत पर बैठकर ओफिस पहुचना और रात को टाइम से बस को पकड़ना वरना आने का कोई साधन नही है क्योंकि रात मे कोई जीप या ट्रक-टेम्पों नही चलते। पटियाली चौक पर बसें रुकने का समय – सुबह 9 बजे लोहारी खेड़ा वाली, दोपहर 2 बजे अली गंज वाली, शाम 7.30 बजे शिवारा वाली,और रात 8.30 बजे भरगैन वाली आखरी, ये सब दिशाए पटियाली से होकर गुज़रती हैं। मुझे शाम वाली गाड़ी से निकलना होता है क्योंकि उसके बाद पटियाली में वक़्त गुज़ारना बहुत मुश्किल है सड़कों पर लोग नही दिखते, बाज़ार मे भीड़ नही दिखती, चारों तरफ बस अंधेरा और उस अंधेरे मे टिम-टिमाता चाय वाले का बेटरी बल्ब और पास खड़ी एक अन्डे आमलेट वाले की रेड़ी जो उसी बल्ब के सहारे उस अंधयारी सड़क पर खड़ा है, कोई एक-आद ग्राहक आता ही रहता है जिससे उसकी कुछ घंटे खड़े रहने की हिम्मत बनी रहती है।


जैसे ही गिनती-चुनती के लोग भी घरों की तरह रूख कर लेते है वैसे ही सिमटने का दौर शुरू हो जाता है 9 साडे 9 आखरी टाइम माना जाता है जिस वक़्त कोई भी दिखाई नही देता ना लोग और ना वो टिम-टिमाता बल्ब आखिर बैटरी भी कब तक बल्ब जलाएगी वो भी कुछ घंटो तक अंधेरे से कुछ लोगों को बचाती है उसके बाद अंधेरा उसे भी अपनी चपेट मे ले सो जाता है सब के साथ।


सबके सो जाने के बाद इलाके मे लाइट आती है ठीक रात 11 बजे गिने-चुने लोगों के घरों से टि.वी चलने की आवाज़ों से ये महसूस होता है कि ये इंतज़ार में थे खुद को बोरियत से बाहर लाने के लिए क्योंकि अंधेरा सिर्फ डर ही ही नही होता। कुछ लोग अंधेरे मे खुद को उतार लेते है और सामना करते है उस ओझलपन का जिसमे कुछ दिखाई नही देता जिसमे एक छवि दम से खड़ी होती है दोनो ही जीदार है और दोनों ही एक-दूसरे को डराने का दम रखते है जिसकी हिम्मत 11 बजे तक टिक जाए वो विजेता क्योंकि 11 बजे हर घर का एक बल्ब जरूर जलता है और हज़ारों बल्ब की रोशनी के आगे जो बचा वो सकून में।


सैफू .

एक-दूसरे की तलाश में



आज
जब हम अपने बड़ों से चोरों के किस्से सुनते है तो या तो वो तानाशाही जैसे ढ़ाचे में जड़कर सुनाए जाते हैं या फिर टुच्चे-मुच्चे बदमाशों की कतार में, इन सबका दिल्ली शहर में सालों से दबदबा बना रहा है और आज भी उन्ही के नामों से कई इलाकों को नवाज़ा भी जाता है और उनका नाम लेकर बदमाशी का वो दौर दोहराते हुए पनपते बदमाश भी दिखाई दे जाते हैं जिसमें की आपसी लड़ाई की बहस कम और इलाकावादी सम्मान को लेकर लड़ाई ज़्यादा झलकती है जिसमें जिसका पलड़ा भारी रहता है उसी की जगह-जगह चर्चा होती है और उन्हें आस-पास की काना-फूसी में पुसतेनी बदमाशों के नाम से जाना जाता है कि-
"उसका बाप क्या कम था! भाई कोई बोल तक नही सकता था उसके आगे इतना भरम था उसका"

कई बार कुछ यूं सुनने को मिलता था कि कुछ चौरों को आम-पब्लिक ने बीच चौराहे पर बांधकर मारा, घसीट-घसीट कर मारा, मार-मारके मार डाला।
बदमाशों की छवि अब हर जगह फीकी पड़ती जा रही है और अब इलाकों में नऐ नामों से जाने जाते चहरे सामने आ रहे हैं " मशीन " एसा नही है कि ये समाज में नए दाखिल हुए हैं पहले इन्हें जैब-कतरों के नाम से जाना जाता था लेकिन अब दौर बदल गया है मशीन जैसे नाम ने इनकी पहचान के साथ साथ इनका काम भी बदल दिया है।
आज मोबाइल मशीनों की कारास्तानी की वजह से हमारे बीच इतनी हल्की छवि लिए खड़ा है मानों जैसे हम कोई रेडियो खरीद रहे हों। खुद के वजूद के साथ, खुद के आकार और नाम के साथ महंगे दामों में कभी रेडियो बिका करते थे आज रेडियो की मार्किट बहुत खस्ता है क्योंकि मोबाइल ने रेडियो को जिस तरह से पब्लिक में पेश किया है शायद रेडियो अपने खुद के लिए ये कभी नही कर पाता।

जैब के इस हैर-फैर को हम खुद में इतना ढ़ाल चुके हैं कि ये सोच कर रह जाते हैं “200 रुपये का तो लिया था निकल गया तो कोई बात नही, 6 महीने चला लिया- हो गऐ पैसे वसूल। तब हम सिर्फ अपना फाएदा ही सोचते है लेकिन एसे में जैब से जैब तक का ये सफर हमें उन लोगों से ओझल रखता है जो हमारे बीच रहकर ही ये हैर-फैर का गैम खेल रहे हैं और यहां बात सिर्फ फायदे और आस-पास में होती अदली-बदली की नहीं, बात तो इतनी फैल चुकी हैं कि इन लोगों का काम इलाकों में इसलिए फैलता जा रहा है क्योंकि अब हर जगह मोबाइल की दुकानों की तादात बढ़ती जा रही है और दुकानों का बढ़ता सिलसिला ये एहसास दिलाता है कि- कहीं लोगों से ज्यादा मोबाइल तो नहीं ?


इस बीच मेरा एक दोस्त जिसने हाल-फिलहाल में ही चिलती क़बर पर मोबाइल की दुकान खोली है उसका काम सिर्फ मोबाइल रिपेयरिंग करना का है जिससे कि रोज़ाना के 150-200 रुपये बन जाते हैं लेकिन शाम होते ही जब हम कुछ यार-दोस्त उसकी दुकान पर मजमा लगाते हैं तो कई नई फिल्मों को इतने नज़दीक से देख पाते हैं, जिससे कि हमें आस-पास में हो रही उस हलचल के बीच की बातचीत में शरीक होने का मौका मिल जाता है। कौन, किसको, कितने का, कैसे ?
ये सब बातचीत सिर्फ चंद अल्फाज़ों में ही रखी जाती है, जिससे की छुपे-चोरी ये काम करने की समझ बनती है।

मोबाइल की दुकानों की ये अलग की कमाई होती है जिसे वो अपना खर्च मान कर चलते है एक दिन अगर दो एसे सेट दुकान से होकर निकल गए तो समझो हो गई कमाई क्योंकि उसकी दुकान पर आते-जाते कितने ही चेहरों के बीच एसे कई चेहरें रहते है जो सिर्फ दो लाईनों में पूछकर बात खत्म कर देते हैं "आया कोई मोबाइल, आऐ तो मुझे बता दियो"
कई दुकानों का रोज़गार आज की तारीक में इन सेकेंड हैंड मोबाइलों से चल रहा है क्योंकि यहां पर भी इन्हें 100-150 की बढ़त के बाद ही किसी जैब तक पहुचाया जाता है।

मशीनों की हाथ सफाई को अभी भी लोगों की नज़रों से ओझल रखने के लिए अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है जैसे सेट, जुगाड़, या फिर पैन जो कि अज-कल फेमस है।
कभी-कभी हमें लगता है कि हम इन चीज़ों से बहुत दूर है लेकिन ये बातें और ये कारस्तानियां हमारे बहुत नज़दीक से होकर गुज़रती हैं और कभी-कभी खुद को ये अनुभव भी लेना पड़ जाता है कि जब कोई आपकी जैब से मोबाइल निकाल ले जाए और आप सिर्फ लोगों की शक्लें ही देखते रह जाओ उस वक़्त न इलज़ाम लगाने की जगह बचती है ना छान-बीन की। अपना नम्बर मिलाओ तो ये पता नहीं चलता कि अब वो मोबाइल किसके हाथों में है, कहां है ?

उस वक़्त सब्र जैसे शब्दों का सहारा लेकर हम जैब से जैब तक के इस फेलते सिलसिले को छोड़कर कोई नया मोबाइल ले लेते है और अगली बार हर एक एसी जगह में अपने आपको संभालने के साथ-साथ हमारा ध्यान अपने मोबाइल पर ही होता है और उस वक़्त पास खड़ा हर व्यक्ति हमें मशीन लगता है क्योंकि किसी एक के माथे पर नहीं लिखा कि " मैं मशीन हूं। "


सैफू.

वाह-वाह आज भी यूहीं नहीं है!

एसा हमेशा से देखा गया है कि घूमने वाले के मन में एक लालसा होती है शहर को भीड़ में देखने की, वो भीड़ जो उसको भी अपने आप में समेट कर सामने वाले के लिए सिर्फ एक ही नाम छोड़ता है "भीड़"।
इसमे कई चहरे, कई मज़हब और कई तरह के माहौल जो कहीं-न-कहीं एक खाचे में अपने आपको छुपाए बैठे हैं जिसकी परख आप भी में उतरकर ही समझ पाते हो।

पुरानी दिल्ली- जो पहचानी जाती है भीड़ से, जिसे नवाज़ा जाता है यहां के माहौलों से, जिसे याद रखा जाता है यहां के चहरों और जगहों से, जिसे सुनाया जाता है यहां की आपसी बातों और समय से।
अपने आपको कई तरह के बदलावों में संजोती ये जगह कभी तो बदलावों को स्वीकार कर लेती है तो कभी बदलाव में जीने से किसी एसे डर को जोड़कर छोड़ देती है जिससे पुरानी दिल्ली हमेशा से लड़ती आई है- डर है खासियत के खो जाने का, डर है ज़हन से नाम मिट जाने का, डर है याद रखने की वजह बदल जाने का।
पर पुरानी दिल्ली की वाह-वाह आज भी यूहीं नहीं है! यहां के लोगों ने इसे हमेशा से रंगीनियत में रखा है समाज के साथ एक लम्बे समय से बहस में रहे हैं।
" ये बाज़ार है कोई आम सड़कें नहीं!”
यहां के माहौल और आवाज़े बाज़ार शब्द की बुनियाद पर ही रचे गए हैं।

शहर हमेशा से आपको आज़ादी से जीने का हक़ देता है लेकिन नियमबद्ध होकर और ये नियमबद्ध शब्द यहां कहीं-न-कहीं धूधला सा दिखता है, इसका मतलब ये नही कि इस जगह को शहर से कोई नाता नही, जुड़ाव तो हर छवि में दिखता है।
लेकिन कुछ पल में, कुछ कल में और कुछ आज में ये जगह कुछ अलग सी दिखती है।

सैफू.

रंगीन होना क्या है?

दिवार पर बनी एक एसी तस्वीर जो न भगवान की है और न ही किसी मजदूर की वो न तो नेता है और न ही कोई भिखारी है पर वो तस्वीर किसी इंसान और मन की धारणा से मिल कर कोई काल्पनिक छवि को उभारती है। वो वोल-पेंटिंग दिवार की एक साइड को रंगीन बनाए हुऐ है पर गली की दिवार की रंगत से हमें क्या सीख मिलती है?
या उस पेंटींग से हमे क्या सीख मिल रही है मुझे समझ नही आता। रोज़ सुबह-शाम आते जाते उसे निहारता हूं,
सोचता हूं कि वो क्या बदलाव ला रही हैं निहारने और रुककर देखने वाले के लिए?
इतना सोचता हूं और अपने सवाल को अपनी ही बगल में दबा आगे बढ़ जाता हूं। क्योंकि हर बार सवाल के हैर-फैर मे मैं खुद हू उलझ जाता हूं और कुछ और ही सोचने लगता हूँ कि वो किसी की जिंदगी मे बदलाव लाए या न लाए पर वो पेंटींग दिवार की रंगत मे ज़रुर बदलाव लाए हुऐ है, रुककर देखने और दिवार पर सोचने का बदलाव लाए हुऐ है, जो हर दिवार के नसीब में कहां।

जैसे मेरे घर की दिवार जिसे मैने आज तक मन लगाकर नहीं निहारा पर जब भी कोई महमान घर पर आता है तो वो इसी चार दिवारी को निहारकर बोलते है घर तो बड़ा अच्छा है।

सैफू.

तुमसे पहले



नज़रे खाली थी तुमसे पहले, प्यास बाक़ी थी तुमसे पहले
तुम मिली तो लगा बहुत कुछ बाक़ी था तुमसे पहले।
काश मैं होता अकेला अगर तुमसे पहले
तो प्यार कर लिया होता मैंने भी तुमसे पहले।

शिकायत न होती अगर मुझे अपने ही बोले शब्दों से
तो आज इज़हार किऐ बैठा होता तुमसे पहले
नज़रों से बोलना, आँखों से सुनने का इशारा देना
आदत सी लगती है तुम्हारी
शौक होता अगर मुझे भी एसा
तो प्यार कर लिया होता तुमसे पहले।

नादान समझता था मैं अपने आपको इन मामलों में
अगर पहले ही भनक पड़ जाती मुझे जवानी की अपने आप में
तो काश कोई और होता मेरी ज़िंदगी में तुमसे पहले।

न जाने वो कैसी जरुरत बन गई थी मेरी
न बात करने पर बोखलाहट सी होती थी
ज्याद बात करने से बातों का सिलसिला खत्म सा लगता था
फिर भी मन में था- बात खत्म नहीं करुंगा उसके कॉल काटने से पहले।

मिलती थी जब भी तो फरमाईशों से झोली भर देती थी मेरी
मैं समझता रहा उसे, वो बोली एक दिन फोन पर
कुछ तो फाएदा हो मेरा, तुम्हारे रूठ जाने से पहले।

बे-फज़ूल की बातों से वक़्त गुज़ारते रहे हम साथ में
समझ नहीं आता- इन बातों का अन्त क्या है?
जिस दिन तुम्हें समझ आ जाए तो बताना ज़रूर
इस किस्से को खत्म करुंगा तुमसे पहले।

saifu.

महफिलों के बीच से...




work by : saifu.

खासियत ही पहचान है।

खान-पान मे पुरानी दिल्ली किसी से पीछे नहीं है। शाकाहारी, मासाहारी, नाश्ता, चखना, सेहरी कई प्रकार के खान-पान से सजी पुरानी दिल्ली अपने आपको और भी लुभावक बनाए रखता है।
आते-जाते लोगो को ये जगह इतनी लुभावक लगती है कि बिना चखे आगे बढ़ने का मन नहीं करता और कोई जब चखने बैठ जाता है तो बिना पेट भरे उठा नहीं जाता।

यहां की लज़ीज़ बिरयानी और तरह-तरह के नामों से मशहूर नहारी अपनी खास पहचान बनाए हुए है पर यहां मासाहारी लोगों को ज्यादा भाता है क्योंकि जैसे लोग वैसा पकवान कहीं तीखा तो कहीं मीठा, पनवाड़ी के ठिए-दुकानों से लेकर रेड़ियों तक का माहौल रुकने-ठहरने का आमंत्रण एसे बाटते हैं जैसे कोई चुम्बक-चुम्बक को खैचता है।

इन सब चीज़ो, माहौल में आकर्षण अपना खैल रच रहा है जिसकी समझ बहुत गाढ़ी है। नऐ चेहरों को ये बहुत देर से समझ आता है पर धीरे-धीरे बितते समय में चीज़े छटती जाती है कुछ मन भावक तो कुछ पराई होकर रेह जाती है लेकिन चीज़े, स्वाद और चलते बाज़ार अपनी पकड़ को बनाए रखते हैं और इनको वो पकड़ देता है यहां का माहौल जो चाहता है कि एसी चीज़े टाइम-बे-दाइम बरकरार रहें जिससे पुरानी दिल्ली की पहचान में कोई बदलाव न आए क्योंकि जगह की पहचान ही जगह का वजूद बनाती है।

वक्त-बे-वक्त बनते गुच्छों की रचनाऐं इस जगह को रचनात्मक बनाए रखती है। सीधी रस्सी की तरह दिखती यहां की रोज़मर्रा में कई एसे बल हैं जिसे दूर से देखकर परख पाना मुश्किल है इन बलों की परख उन्हीं को है जो इस जगह को रचते हैं।


सैफू.

क्या नाम है तुम्हारा ?

मैंने देखा था उसे गली से गुज़रते हुऐ, पीछा करके पूछा "क्या नाम है तुम्हारा?"
वो घबराई, हिली-डुली बोली - "चल आवारा"।
घर के नीचे खड़ा रहता था शाम होते ही उसके,
वो आती थी वहां जहां था उसका चौबारा।

एक दिन फिर उसे सीढ़ियों से उतरते देखा, पूछा- "क्या नाम है तुम्हारा?"
वो बिना कुछ बोले सीढ़ीयों पर चढ़ गई दोबारा।
जिस दिन ना दिखे वो गली में, मैं रास्ता तकता रहता था,
अपने में बड़बड़ाता रहता था, बस एक बार दर्शन हो जाए दोबारा।

नज़रों में उसकी जैसे जादू सा था, मन करता था देखूं उसकी आखों में
एक रंग बदलता आसमां नज़र आता था मुझे उसकी झपकती आँखों में।
वो शाम को आती थी, मेरे आगे से सीधी निकल जाती थी,
शायद उसके भी मन मे आया होगा " पूंछू क्या नाम है तुम्हारा?"

बोरियत जैसा कोई शब्द नहीं था मेरी जेब में, जेबों में हाथ डाले खड़ा रहता था,
वो आएगी ये इंतज़ार था, तब मैं पूछूंगा "क्या नाम है तुन्हारा?"
वो मिली मुझे पल्ली गली में, बोली- "रोज़ मेरे घर के नीचे क्या काम है तुम्हारा?"
मैंने उसका हाथ पकड़ा, बोला- "आई लव यू ,अब क्या जवाब है तुम्हारा?"

कहने लगी- एक दिन गली के कोने में लेजाकर, मैं कोई प्यार-व्यार नहीं करती,
मैं तंग हूँ तुमसे, पीछा क्यों करते हो मेरा,
मैं मुस्कुराया, बोला- एक बार बात करनी थी तुमसे बस काम हो गया हमारा।
वो नज़रे झुकाकर जाने लगी जब, मैंने धीमे से पूछा "क्या नम्बर है तुम्हारा?"

वो मुस्कुरा कर बोली- रहने दो, कुछ नही रखा इन चीज़ों में,
मैं भी मुस्कुरा कर बड़बड़ाया- यही तो काम है हमारा।
मुझे यकीन था वो मिलेगी मुझसे ज़रूर क्योंकि अब प्यार एक-तरफा नही,
हो चुका था हमारा।

कल के दिन इंतज़ार की वजह बदल जाएगी
वो आएगी अब मेरी गली में पूछेगी "क्या नाम है तुम्हारा?"


सैफू.

चाहतों से बनी जगह

जब एक दूसरे की सांस से जगह हमेशा ज़िंदा रहने का मुकाम बना लेती है तो उस जगह का दम तोड़ना या कुछ घंटों के लिए जिंदा होने की मौज़ूदगी में रहना मुश्किल हो जाता है।
उसके बीच उस जगह को कौन उस जगह के होने की मौजूदगी में रखता है, चबूतरे के मालिक को कोई लैना देना नहीं।
अब वहां कोई रात के 2 बज़े तक चाय का ठिया लगाए या अण्डे-पराठे की रेड़ी। वहां लगने वाली भीड़ उस जगह के आकर्षण के आकार को और फैलाती रहती है।
आप यहां एक दूसरे को देखकर उसके जैसा रंग अपना सकते हो, क्योंकि वो जगह ही बनी हुई है एक दूसरे के रंग से, कोई अपना रंग लेकर आता है तो कोई अपना रंग भूल किसी और के रंग में रंग जाता है। कोई अपनी जगह में रहने की हिदायत देता नज़र आता है, तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कोई कुछ भी करे उनका मानना है कि जैसा करेगा वैसा भुकतेगा।

हंसी-मज़ाक करते रहना और 5-10 रू के पीछे इन जगहों के हसीन पलों को छोड़ना कोई नहीं चाहता। पर ऐसे भी लोग हैं जो मानते हैं ये नशा है, जुआ है अपनी जिंदगी के साथ, अपने वक्त के साथ।
वो चाहते हैं कि वो समय की कदर करें और अपना समय बरबाद करने से बहतर किसी काम में लगाऐं, पर उस जगह में आ रहे लोग इन बातों से कहां प्रभावित होने वाले, वो जानते हैं तो बस...
"कुछ पल की जिंदगी है, आज है कल नहीं तो कुछ पल अपने लिए ही सही" जिसमें मैं हूँ, मेरे दोस्त हों, मेरा अंदाज़ हो, हमारी हँसी हो, एक-दूसरे का सुनना सुनाना हो, कभी सलाह मशवरा हो तो कभी-कभी बस यूंही आना हो।

पर कुछ पल हों जो अपने काम से परे हों, घर-परिवार से परे हो, करीयर की टेंशन से परे हो और उसमें हो वो जो मज़ा भी दे और खुशी भी, जिसमें बार-बार जाना कभी बोरियत न बने, बने तो बस दुबारा बार-बार जाने का नशा, रोज़ अलग मज़े का नशा।
जिसको में उस जगह के आकर्षण के रूप में देखू तो कभी ज़िद या आदत में।

यहां कौन कहां से आता है? क्या करके आता है? कब आता है? और कब तक जाता है?
ये न तो किसी को जानने की जरूरत है और न ही किसी को बताने की...
यहां बहुत कुछ अपनी मर्ज़ी पर निर्भर होता है और बहुत कुछ नहीं भी।



सैफू.

बनाने से बनने तक...

वहां से होकर गुज़र जाने वाले क्या समझते हैं उस जगह को, वहा बैठे लोगों को, उनकी सोच से परे ये जगह आपके सामने हमेशा वेलकम ही बोलती नज़र आती है। कभी वहां की आँखों से तो कभी वहां की बातों से...
इस जगह से कभी गालियाँ बाहर आती है तो कभी उनका बचपन या बचपना, कभी किसी का बड़ा होना बाहर आता है तो कभी किसी का सीख का गुरूर....

सबके बनने या बढ़ने का दायेरा चाहे कितना ही क्यों न हो वो निकलता है उसी गेट से जहां से वो जगह मे शामिल हुआ था।
हर कोई अपने लिए उस चार दिवारी में कुछ न कुछ तैयार ही करता मिलता और जब बाहर आता लोगों या महफिलों में उतरता तो एक पहचान, नाम या अंदाज़ मे, जिससे कभी उसे नवाज़ा भी जाता तो कभी चिड़ाया भी।
कभी वही नाम और अंदाज़ उसकी कमाई का ज़रिया बन जाता तो कभी मज़ाक की शक़्ल मे उसे खड़ा कर उसके नाम और अंदाज़ से मज़ाकिया माहौल तैयार किया जाता।

बनने वाला भी उन्ही में से कोई एक होता और बनाने वाला भी।


सैफू.

घूमती समझ.

आकर्षण वाली जगह का एक मापदण्ड़ हम अपने साथ लिए चलते हैं जिसे हम कभी, "टाईम पास है","वक्त गुज़ार रहा हूँ "
ऐसे शब्दों के नीचे दबाकर रख देते हैं। जो हमारी एक जरुरत बन जाती है। जब कोई जगह हमें अपनी ओर आकर्षित करती है तो कभी हम उसे स्वीकार कर लेते हैं या नकारकर कोहरे की धुंध में खो जाने के लिए छोड़ देते हैं।
पर हो रहे आकर्षण को हम कैसे अपने आप में समा लेते हैं यह एक सवाल जवाब के साथ बन जाता है जिसे हम अपने ही शब्दों मे खेल जाते हैं।

हम रोजर्मरा की रुटीन में कितने ही आकर्षणों को अपनाते हैं?
यह भी हमारा ही स्वार्थ तय करता है। एक जगह हमें दूसरी जगह से आकर्षित होने की प्रेणना देती है, जिसे हम साथ लिए और आकर्षणों को खोजते रहते हैं।
ऐसे ही मेरा एक दोस्त जो अकसर दूसरे घरों की सज़ावट को इक्ठठा कर अपनी काल्पनिक घर की तैयारी में लगा रहता है। वो अपने घर का आकर्षण दिखाने के लिए चीज़ों को देखता और पसन्द करता है।

*उसके लिए अपना और उसका आकर्षण क्या मायने रखता है?
*पर अकसर लड़ाइ होती है कि जगह की हमसे मांग क्या है?
*अगर हमें कोइ चीज़ पसन्द आती है तो क्या वो हमारा आकर्षण है?
*या किसी जगह में समय देना वो हमारा आकर्षण है?
*जगह मांगती क्या है? आपका वक्त या आपकी पसन्द ?
*आपके देखने के तरीके को झुटलाना या बनावटी आकर्षण को आपकी नज़रों में कैसे उतारा जाऐ उसकी एक समझ?

कभी लगता है कि किसी जगह में हो रही क्रिया जो काफी निम्न गति में अपने आकर्षण को एक व्यावस्थित रुप में लाने की कोशिश में लागी दिखाई देती है, जो कभी खत्म नहीं होती।
इस क्रिया में चीज़ें जुड़ती रहती हैं जो उस जगह के आकर्षण का केन्द्र बिन्दू बन उभरती है।



मनोज.

शरीर...

जिम की तस्वीर को अगर देखा जाए तो उसका सामान ओर आकर्षित शरीर ही उसकी नज़र को और गाढ़ा करता है।
जो कई तरीकों से अपने आकर्षण को बयां करते फिरते हैं, कभी दोस्तों की मंडलियों में तो कभी देखा-देखी में जिसमें बनने-बनाने की बातें जो सामने वाले से होकर आपके अपने शरीर की बनावट तक आकर रूक जाती हैं। कि
"काश मैं भी ऐसा होता?“
अगर मैं भी जिम जाने लगू तो कैसा लगूंगा?

मेरे शरीर के साथ-साथ मेरे कपड़े पहनने के तरीकों में कितना फर्क आ जाएगा? ऐसे कितने ही सपने जो कल्पना की उड़ान में हमको हमारा जिम से जुड़ा आने वाला कल दिखाता है। ऐसी बहुत सी बातें या अपने आप को देखने की नज़र का बदलना दिमाग में जिम की तस्वीर को और गाढ़ा कर देता है और फिर एक ज़िद्द या अच्छा शरीर पाने की तमन्ना हमको जिम की ओर खींच लेती है।

जिसके खिंचाव के दोरान ऐसे बहुत से शरीर, बहुत सी बातें आपकी उत्सुक़्ता को और बढ़ा देती है जिसमे हम कई पड़ावों को अपना लेते हैं सिर्फ़ अपने मैं के लिए और वो पड़ाव कभी जिम को लेकर खर्च होता है तो कभी उसके लिए टाइम निकालना या दोस्तों से कटना। और यही मैं अपने आपसे एक आस लगा बैठता है, पतले हाथों को डोलों में तबदील होते हुए, पतले बदन को चौड़ा सीना बनते हुए देखना चाहता है

जिसमें मैं भी सामने वाले के लिए एक आकर्षण बनके निकलू और ओरों को एक नज़र दूं कि "ऐसा होता है शरीर"


सैफू.

कोई पहचान

चप्पलों की घिसावट के साथ हम अपनी दूरीयों को नापते चले जाते है। नज़रों से नज़रों को मिलाते फिर चुराते अपने उस मुकाम को पाने की कोशिश में रहते हैं जो कभी हमारा था ही नही। फिर मिलते है समय के उन टाईम टेबल से जो एक निर्धारिता मे बंधा है।

अपनी ही तरह की आज़ादी को पाने की होड़ लोगों को कहीं से भी खेंच लाती है। लोग दूरीया नापकर अपने नेटवर्क को बड़ाने के लिए कही से भी भागे चले आते है इन अनमोल जगहों की तलाश में।

वो अपना समय उन लोगों के नाम कर देते हैं। जो चैलेंज की एक बनी हुई प्रक्रिया के साथ मिलते है। लोग चाकू की तेज़ धार लिए आपको हराने के तरीके को पैना करते और अपने गैम मे माहिर होने की बुनाई में लगे रहते है।
उस बुनाई की हर एक गाठ रोज़ एक नए मेम्बर की तलाश को चारों ओर फैला देती है।

कभी-कभी मंडलियों के बिगड़ने की बातों को भी यहां का मुद्दा बना लेते है "कहां गया तुम्हारा चौथा पार्टनर" "दिखाई नही दे रहा, काफी दिन हुए उसे देखे हुए" अगर वो सही है तो ठीक, नही तो उसके बारे में ही उस जगह में उसकी चर्चा होने लगती।
मुद्दा कुछ एसा होता जो लोगों को या तो सिरियस या फिर माज़ाकिया तौर पर ले जाता। बगल की सीटो पर बैठे लोग अपनी दूरीयों के तय किये हुए इतने समय से बने दायरों को फैलाने और बने नेटवर्क खत्म न हो जाए इसी डर में रहते हैं। और बुनते रहते है अपनी बुनाई को उस क्लब में।


मनोज...

" आर्कषण "

जो हर पल अलग-अलग रूप में उस जगह में बहता रहता है जो न सिर्फ़ मेरा है और न सिर्फ़ तुम्हारा...
वो अकर्षण है किसी की शुरूआत का, किसी की आदतों को बरदाश करने का, सुनकर अनसुना करने का और बार-बार भगाने के बाद भी रोज़ वहां लगने वाली लड़कों की टोलियों का।
यहां लोगों ने इन जगहों को अपने तरीके से देखने की आदत डाल ली है और बना लिया है वो नज़रियां जिसमे बोलने और सुनने वाले सिर्फ़ वो हैं जिनसे ये जगह पनपने के उस ताव में है।

इसमे सदा से अच्छे और बुरे की बहस रही है जिसमे कोई पास तो कोई फैल रहा है और पास फैल की भाषा में इन जगहों को उतारने वाले और कोइ नहीं इसी जगह के वो लोग होते हैं, जो इस जगह के आस-पास को सोच कर, लहज़े-तमीज़ को सोच कर, अपने-पराए की परख पर, नऐ-पुराने अड्डे की पहचान को मुद्दा बना कर और इलाके की शिकाएतों या फरमाइशों पर इस को बना या बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

यहां हर तरीके के लोग आते हैं। कोई गुटखा खाता हुआ तो कभी-कभी पूरी दुकान में सिगरेट का धुआ ही छाया रहता है।
यहां गालियां भी बकी जाती हैं और गलियों को सहा भी जाता है और हर तरीके का मज़ाक भी किया जाना लाज़मी सी बात है। यहां गर्म खून के लोग भी बहुत आते है जिनके मुँह मे गुटखा, नाक से बीड़ी का धूआ और मन में हमेशा मारने-मरने की बातें भरी रहती हैं।

छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे की खिचाई भी और जुगलबंदी में अपनी बात से सामने वाले को चुप कराने की तरकीब भी, जिसमें एक पल के लिए भी ये नहीं सोचा जाता कि कोई सुन लेगा तो क्या कहेगा?


सैफू.